इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अब इसके अलावा हॉलीवुड की ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ और साउथ एक्टर धनुष की फिल्म ‘ओम’ भी रिलीज हो गई है। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन।
2 of 4
रामायण
– फोटो : साभार@imdb
‘रामायण’ का 16वें दिन का कलेक्शन
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ ने रिलीज के 16वें दिन 10.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,044.23 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 873.99 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,547.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, फिल्म के अंतिम आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की शुरुआत
हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने पहले दिन भारत में 636 शो के जरिए 66 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 78 लाख रुपये और नेट कलेक्शन 66 लाख रुपये हो गया है। इसके अंतिम आंकड़ों का इंतजार है।
‘ओम ऑपरेशन मोल’ ने पहले दिन की इतनी कमाई
साउथ स्टार धनुष की फिल्म ‘ओम ऑपरेशन मोल’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की है। ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्म सामने होने के बावजूद धनुष की फिल्म ने पहले दिन 12.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
इस तरह फिल्म का भारत में पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 15.30 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 12.97 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, इसके अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।
ये भी पढ़ें- OM Movie Review: साई पल्लवी के दमदार अभिनय के आगे फीके पड़े धनुष-ममूटी, कहानी में है रोमांच और भावनाओं का मेल