Bhishma Panchak 2026: भीष्म पंचक का पर्व साल 2026 में 20 नवंबर, शुक्रवार से शुरू होकर 24 नवंबर, मंगलवार तक चलेगा। इसकी शुरुआत देवउठनी एकादशी से होगी और समापन कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी से पूर्णिमा तक के पांच दिनों को भीष्म पंचक या विष्णु पंचक कहा जाता है।
हिंदू धर्म में इन पांच दिनों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा, व्रत, मंत्र जाप और दीपदान करने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं भीष्म पंचक का महत्व और इन पांच दिनों में कौन से काम करना शुभ माना जाता है।
2 of 5
भीष्म पंचक 2026
– फोटो : AI
भीष्म पंचक का क्या है धार्मिक महत्व?
महाभारत से जुड़ी है परंपरा: भीष्म पंचक का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत युद्ध के बाद भीष्म पितामह बाणों की शैय्या पर लेटे हुए थे। वे सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उस समय भगवान श्रीकृष्ण पांडवों को उनके पास ले गए, ताकि वे भीष्म पितामह से जीवन और धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीख सकें।
मान्यता है कि भीष्म पितामह ने इन पांच दिनों में पांडवों को राजधर्म, नीति, मोक्ष और जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण उपदेश दिए थे। तभी से इन पांच दिनों को भीष्म पंचक के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है।
पांच दिनों की पूजा से मिलता है कार्तिक मास के व्रत का पुण्य: धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग पूरे कार्तिक महीने में व्रत, स्नान और पूजा के नियमों का पालन नहीं कर पाते, वे भी इन अंतिम पांच दिनों में श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ, व्रत और दीपदान करके पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। पद्म पुराण में भी इन पांच दिनों की महिमा बताई गई है।
3 of 5
भीष्म पंचक के पांच दिनों में क्या करना चाहिए?
– फोटो : amar ujala
भीष्म पंचक के पांच दिनों में क्या करना चाहिए?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें: इन पांच दिनों में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है। संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें। ऐसा संभव न हो तो घर पर नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करके पूजा और व्रत का संकल्प लें।
- भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा करें: भीष्म पंचक में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। प्रतिदिन श्रीहरि को पीले फूल, चंदन, फल और तुलसी दल अर्पित करें। माता तुलसी की भी पूजा करें। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।
- विष्णु मंत्र का जाप और धार्मिक पाठ करें: इन पांच दिनों में भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा विष्णु सहस्रनाम, श्रीमद्भगवद्गीता और गजेंद्र मोक्ष का पाठ भी कर सकते हैं।
- भीष्म पितामह को जल अर्पित करें: भीष्म पंचक में भीष्म पितामह का स्मरण और उन्हें जल अर्पित करने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जल, तिल और कुश से उनका तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस विधि को श्रद्धापूर्वक करना चाहिए।
- सात्विक भोजन और फलाहार करें: इन पांच दिनों में अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार व्रत रखें। व्रत करने वाले लोग फल, दूध, कंदमूल और अन्य सात्विक चीजों का सेवन कर सकते हैं। जो लोग पूर्ण उपवास नहीं कर सकते, वे सात्विक भोजन करते हुए भी भगवान विष्णु की आराधना कर सकते हैं।
4 of 5
भीष्म पंचक के अंतिम दिन करें दीपदान और दान
– फोटो : adobe stock
भीष्म पंचक के अंतिम दिन करें दीपदान और दान
भीष्म पंचक के दौरान दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है। इन पांच दिनों में किसी मंदिर, नदी के घाट या तुलसी के पास दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आने की धार्मिक मान्यता है।
24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन भी पूजा-पाठ और दीपदान करें। इस दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, गर्म कपड़े और अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करना शुभ माना जाता है।
5 of 5
इन पांच दिनों में किन बातों का रखें ध्यान?
– फोटो : amar ujala
इन पांच दिनों में किन बातों का रखें ध्यान?
भीष्म पंचक के दौरान मन और व्यवहार की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों मांस-मदिरा और तामसिक भोजन से दूर रहें। किसी से झूठ न बोलें, क्रोध न करें और दूसरों के प्रति गलत व्यवहार करने से बचें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन पांच दिनों में संयम, ब्रह्मचर्य और सात्विक जीवन का पालन करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शैली प्रकाश
देवउठनी एकादशी 2026: श्रीहरि के इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि