शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:पुलिस का वज्र वाहन पलटने के मामले में इनोवा चालक पर रिपोर्ट – Case Registered Against Innova Driver In Connection With The Overturning Of A Police ‘vajra’ Vehicle

November 20, 2026


हैदरगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को इनोवा कार की टक्कर से पुलिस का वज्र वाहन पलट गया था। इस मामले में पुलिसकर्मी की तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को इनोवा चालक के खिलाफ अज्ञात में हैदरगढ़ कोतवाली में देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, कानपुर देहात जेल में बंद अभियुक्त शरीफ, जो उसरी थाना रसूलाबाद निवासी है, को देवरिया जिले के थाना सलेमपुर से संबंधित मामले में पेशी पर ले जाया गया था। उसे वापस कानपुर देहात लाया जा रहा था। रात करीब 11 बजे हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 37 के पास पीछे से आ रही इनोवा कार ने पुलिस के वज्र वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया।

वाहन चालक नीरज सिंह की तहरीर के अनुसार, इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी और बंदी घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, इंसास राइफल की मैगजीन भी क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ समीर सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनोवा मालिक और चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X