शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नीचे चल रहा था संगीत:ऊपर के कमरे से आई गोली की आवाज, सांसद के पीएसओ ने मौत से दो घंटे पहले दोस्त से कहा था… – Gunshot Rang Out From An Upstairs Room Two Hours Before His Death, Mp’s Pso Had Said This To A Friend
रोहतक

नीचे चल रहा था संगीत:ऊपर के कमरे से आई गोली की आवाज, सांसद के पीएसओ ने मौत से दो घंटे पहले दोस्त से कहा था… – Gunshot Rang Out From An Upstairs Room Two Hours Before His Death, Mp’s Pso Had Said This To A Friend

November 20, 2026


gunshot rang out from an upstairs room two hours before his death, MP’s PSO had said this to a friend

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के सबसे बड़े गांव मोखरा में बुधवार शाम संगीत समारोह उस समय चीख-पुकार में तब्दील हो गया, जब सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ प्रदीप मलिक की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजन व पुलिस मौत को हादसा मान रहे हैं। मरने से दो घंटे पहले ही प्रदीप ने अपने दोस्त सतीश से कहा था कि वह वीरवार को गेहूं की बिजाई करने खेत में जाएंगे। किसी तरह के तनाव में नहीं लग रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। 2002 में चौटाला सरकार के कार्यकाल में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। बड़े भाई राजेश मलिक रोडवेज में कंडक्टर हैं तो मंझले संदीप मलिक खेतीबाड़ी करते हैं। झज्जर में ड्यूटी के बाद उन्हें 2006 से हुड्डा परिवार की सुरक्षा टीम में कमांडो के तौर पर शामिल किया गया था। वे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा की सुरक्षा में रहे तो फिर सांसद दीपेंद्र के पीएसओ बनाए गए।

प्रदीप की पत्नी रीना ने पुलिस बताया कि बुधवार को प्रदीप दो दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। चचेरे भाई आनंद के मकान में बुआ सुरेश देवी के भात न्योतने आने के कारण संगीत कार्यक्रम चल रहा था। ऊपर प्रदीप अपने कमरे में हर बार की तरह सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर ऊपर गए तो प्रदीप बेड पर गिरे हुए थे।

प्रदीप के दोस्त सतीश ने बताया कि जब भी प्रदीप ड्यूटी के बाद गांव में आते तो दोस्तों को फोन जरूर करते थे। बुधवार शाम को उनसे भी बात हुई। बोल रहे थे दो दिन की छुट्टी लेकर आया हूं। वीरवार को खेत में गेहूं की बिजाई शुरू करेंगे। किसी तरह के तनाव में नहीं लग रहे थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X