शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मौत के बाद भी नहीं मिली शांति:मुक्तिधाम से बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी, पूजा-पाठ के निशान, गांव में दहशत – In Balod, The Ashes Of A 94-year-old Woman Were Stolen From A Cremation Ground; The Perpetrators Performed A R
बालोद

मौत के बाद भी नहीं मिली शांति:मुक्तिधाम से बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी, पूजा-पाठ के निशान, गांव में दहशत – In Balod, The Ashes Of A 94-year-old Woman Were Stolen From A Cremation Ground; The Perpetrators Performed A R

November 20, 2026


In Balod, the ashes of a 94-year-old woman were stolen from a cremation ground; the perpetrators performed a r

बालोद में अस्थियां चोरी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर विकासखंड के ग्राम खैरवाही स्थित मुक्तिधाम से एक 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी हो गईं। अज्ञात आरोपियों ने अस्थियां ले जाने से पहले चिता स्थल पर पूजा-पाठ भी किया। यह गांव के मुक्तिधाम से अस्थि चोरी की तीसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।

परिजनों ने गुरुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर अस्थियां बरामद करने की मांग की है। ग्राम खैरवाही निवासी विद्यावती रुखमणी शर्मा का 12 नवंबर की रात 11 बजे निधन हुआ था। 13 नवंबर की दोपहर उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। 14 नवंबर की शाम बड़े बेटे बालमुकुंद शर्मा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि संचय के लिए पहुंचे। उन्होंने चिता स्थल पर नारियल, दीया और अगरबत्ती रखी देखी। चिता की ठंडी राख टटोलने पर अस्थियां गायब मिलीं। आसपास और गांव में काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने गुरुर पुलिस की शरण ली।

अधूरी अंतिम इच्छा

दिवंगत महिला की अंतिम इच्छा प्रयागराज में अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित करने की थी। उनके मंझले बेटे और सिंचाई विभाग के पूर्व एसडीओ रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने यह जानकारी दी। बेटे बालमुकुंद, गिरेन्द्र कुमार, श्याममूर्ति और शारदा प्रसाद शर्मा समेत पूरा परिवार इसी की तैयारी कर रहा था। अस्थियां चोरी होने से उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। मृतका की पोती ने दुख जताते हुए कहा कि परिवार अस्थियों की रक्षा नहीं कर पाया।

गांव में तीसरी घटना

ग्रामीणों का कहना है कि खैरवाही के मुक्तिधाम में यह अस्थि चोरी की पहली वारदात नहीं है। ग्रामीण इंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2025 में उनके पिता के अंतिम संस्कार के बाद भी अस्थियां गायब हो गई थीं। उस समय ग्रामीणों ने इसे निजी मामला मानकर गंभीरता से नहीं लिया था। अब तीसरी घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में डर का वातावरण है। गुरुर थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि रस्में पूरी होने के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।

बालोद में अस्थियां चोरी

बालोद में अस्थियां चोरी

बालोद में अस्थियां चोरी

बालोद में अस्थियां चोरी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X