शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:शिवम की तीस रनों की पारी ने भेंडी को जिताया उद्घाटन मैच – Shivam’s Innings Of Thirty Runs Led Bhendi To Victory In The Opening Match
हमीरपुर

Hamirpur News:शिवम की तीस रनों की पारी ने भेंडी को जिताया उद्घाटन मैच – Shivam’s Innings Of Thirty Runs Led Bhendi To Victory In The Opening Match

November 20, 2026


Shivam's innings of thirty runs led Bhendi to victory in the opening match.

फोटो 20 एचएएमपी40 आदर्श क्रिकेट कप टूर्नामेंट में शॉट खेलते खिलाड़ी। स्त्रोत संवाद

बिवांर(हमीरपुर)। कस्बा बिवांर के मिनी ब्लॉक खेल मैदान में शुक्रवार को आदर्श क्रिकेट कप टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के आयोजन से पहले आयोजकों को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। खेल मैदान परिसर में बने भवन में 112 पीआरवी के जवानों ने डेरा डाल रखा था, जिससे आयोजकों के सामने जरूरी सामान रखने और खिलाड़ियों के ठहरने की समस्या बनी हुई थी। हालांकि, आयोजन से एक दिन पहले भवन को खाली करा लिया गया।

शुक्रवार को युवा नेता भरत कुमार ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच निवादा और भेंडी की टीमों के बीच खेला गया। निवादा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भेंडी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 91 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम ने चार छक्कों की मदद से 30 रन बनाए, जबकि नीरज ने 10 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निवादा की टीम 59 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भेंडी ने 32 रनों से मैच जीत लिया।

दूसरा मुकाबला छानी बुजुर्ग और अमूद के बीच हुआ, जिसमें छानी बुजुर्ग की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की।

आयोजक कमेटी के अनुसार विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज को फ्रिज और फाइनल के मैन ऑफ द मैच को टीवी पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।(संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X