शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:खेल मैदान के भवन में पीआरवी का डेरा, क्रिकेट टूर्नामेंट पर संकट – Prv Takes Over Sports Ground Building; Cricket Tournament In Jeopardy
हमीरपुर

Hamirpur News:खेल मैदान के भवन में पीआरवी का डेरा, क्रिकेट टूर्नामेंट पर संकट – Prv Takes Over Sports Ground Building; Cricket Tournament In Jeopardy

November 20, 2026


PRV takes over sports ground building; cricket tournament in jeopardy

फोटो 19 एचएएमपी 06- बिवांर के खेल मैदान में खड़ी यूपी 112 टीम की गाड़ी। संवाद

बिवांर (हमीरपुर)। कस्बे के खेल मैदान में बने भवन में यूपी 112 पुलिस का डेरा है। खिलाड़ियों के ठहरने और सामान रखने की जगह नहीं बची है। ऐसे में 20 नवंबर से शुरू होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन पर संशय बना हुआ है।

कस्बे में वर्ष 1980 से मिनी ब्लॉक के नाम से सुरक्षित परिसर में एक कॉमन हॉल और दो कमरों का भवन है। बाद में इसे खेल मैदान में तब्दील कर दिया गया था। अब इस परिसर के भवन में यूपी 112 पीआरवी का डेरा बना हुआ है।

यहां 20 नवंबर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना है। आयोजकों व खिलाड़ियों के सामने तमाम मुश्किलें हैं। खेल मैदान व पिच तैयार करना बड़ी चुनौती है। वहीं भवन में पुलिस के ठहरने से सामान रखने व बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को ठहराने की समस्या बनी है। बिवांर थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने बताया कि यूपी 112 पीआरवी से बात कर कोई रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे। हालांकि खेल शुरू होने से पहले मैदान से वाहनों को हटवा दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X