Srinagar News:नशा तस्करी के आरोपी को पकड़ा, भद्रवाह जेल भेजा – Srinagar, Drug Smuggling, Accused Arrested, Send To Jail
अनंतनाग। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने शुक्रवार को एक कुख्यात आरोपी नशा तस्कर को पिट-एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद शाह निवासी हलवानी (ऐशमुकाम) के रूप में हुई है। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद हिरासत में लिए गए आरोपी को जिला जेल भद्रवाह में भेज दिया गया है। संवाद
