शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम! आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया उपाय
लाइफ़स्टाइल

आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम! आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया उपाय

November 20, 2026


Last Updated:

आयुर्वेद चिकित्साक डॉ. चैतन्य पटेल के अनुसार, अचानक दस्त होने पर लहसुन का रस निकालकर एक चम्मच लेने का पारंपरिक घरेलू उपाय बताया जाता है. इसके अलावा गर्म पानी में एक चुटकी सोंठ मिलाकर तैयार किया गया पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है.

कई बार रात में अचानक दस्त, अतिसार या डायरिया की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में तत्काल दवाई उपलब्ध नहीं होने पर लोग काफी परेशान हो जाते हैं. लेकिन घर की रसोई में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से भी घरेलू उपचार तैयार किया जा सकता है. बालोद जिले के नेवारी कला स्थित शासकीय आयुर्वेद औषधालय के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. चैतन्य पटेल ने दस्त की समस्या में लहसुन और सोंठ के इस्तेमाल से जुड़ा एक घरेलू नुस्खा बताया है.

डॉ. चैतन्य पटेल के अनुसार, अचानक दस्त होने पर लहसुन का रस निकालकर एक चम्मच लेने का पारंपरिक घरेलू उपाय बताया जाता है. इसके अलावा गर्म पानी में एक चुटकी सोंठ मिलाकर तैयार किया गया पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है.

दस्त के दौरान शरीर में पानी की कमी होने का खतरा

उनके मुताबिक, दस्त की समस्या होने पर इस तरह सोंठ का पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लिया जा सकता है.उन्होंने बताया कि दस्त के दौरान शरीर में पानी की कमी होने का खतरा रहता है. ऐसे में तरल पदार्थों का सेवन जरूरी है. सोंठ का पानी पाचन संबंधी परेशानी में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, दस्त के दौरान शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस का सेवन भी बेहद जरूरी है.

दूषित पानी और भोजन से भी हो सकता है संक्रमण

डॉ. पटेल ने बताया कि कई बार दूषित पानी और भोजन के कारण भी पेट में संक्रमण होने से दस्त की समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में खानपान की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. साफ पानी पीना और ताजा भोजन करना जरूरी है.घरेलू नुस्खे शुरुआती परेशानी में सहायक हो सकते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है. यदि दस्त लगातार जारी रहें, शरीर में अत्यधिक कमजोरी आए, पेशाब कम हो या डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए. विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X