शादी नहीं, तलाक का महिला ने मनाया जश्न, काटा केक और रखी शानदार पार्टी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!
Last Updated:
दक्षिण कोरिया की 37 वर्षीय चो सेउंग-योन ने तलाक के बाद दुल्हन की तरह सफेद कपड़े पहनकर शानदार पार्टी की. केक काटकर उन्होंने नई जिंदगी का जश्न मनाया. उनका कहना है कि प्यार पाने के लिए अब वह खुद को छोटा नहीं करेंगी और दोबारा कभी खुद को नहीं छोड़ेंगी…
Viral Video : शादी को अक्सर जिंदगी का सबसे खूबसूरत रिश्ता माना जाता है, लेकिन हर शादी हमेशा के लिए चले, यह जरूरी नहीं है. कई बार रिश्तों में आई दूरियां लोगों को अलग होने का फैसला लेने पर मजबूर कर देती हैं. आमतौर पर तलाक के बाद महिलाएं समाज के सवालों और लोगों की बातों से परेशान रहती हैं, लेकिन दक्षिण कोरिया की एक महिला ने इस सोच को चुनौती देने का अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने तलाक के बाद दुखी रहने के बजाय अपनी जिंदगी की नई शुरुआत का जश्न मनाया और इसके लिए बाकायदा एक शानदार पार्टी आयोजित की. अब उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है.
तलाक के बाद रखी शानदार पार्टी
दरअसल, दक्षिण कोरिया की 37 वर्षीय चो स्युंग-योन ने अपने तलाक को जिंदगी का अंत मानने के बजाय एक नए अध्याय की शुरुआत समझा. इसी खुशी को अपने करीबियों के साथ बांटने के लिए उन्होंने एक खास पार्टी रखी. इस आयोजन का अंदाज बिल्कुल शादी के रिसेप्शन जैसा था. चो ने इस मौके पर सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी और पार्टी की जगह को भी खास तरीके से सजाया गया. वहां उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे. उनके लिए एक खास केक भी तैयार करवाया गया था, जिसे उन्होंने सभी के सामने काटा. आमतौर पर शादी के मौके पर होने वाली रस्मों को चो ने इस बार अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अपनाया.
View this post on Instagram
