Deoria News:बैंक में कहासुनी के बाद मां-बेटे को चौराहे पर पीटा – Mother And Son Beaten At A Crossroads Following An Altercation At A Bank
रामपुर कारखाना। बैंक में रुपये निकालने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मां-बेटे की पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार शाम सिरसिया नंबर एक चौराहे की है। मारपीट में मां-बेटे घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक बैंक में रुपये निकालने पहुंचे मां-बेटे की एक युवक से कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि शाम को घर लौटते समय देवरिया-कसया मार्ग पर सिरसिया नंबर एक चौराहे के पास उसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
