रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रीनगर

Srinagar News:डीसी ने कई कार्यालयों में हाजिरी जांची, गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस – Srinagar, Charandeep Singh, Dc Shopian, Checking In Government Offices

November 21, 2026


शोपियां। डीसी चरनदीप सिंह ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी, पाबंदी और कार्यालयों के कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान बिना इजाजत गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिस शोपियां, तहसील ऑफिस, सड़क एवं भवन विभाग और ब्लॉक विकास कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की और अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी का सत्यापन किया। साथ ही रोजमर्रा के कामकाज और सरकारी काम की स्थिति की समीक्षा कर जनता को समय पर सेवाएं देने पर जोर दिया।

डीसी ने सरकारी कार्यालयों में पाबंदी, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित हाजिरी, सरकारी काम का समय पर निपटारा और लोगों को तुरंत सेवाएं देने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X