Srinagar News:उड़ी सड़क हादसे पर डॉ. फारूक ने जताया शोक – Jammu Kashmir News
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को बारामुला जिले के उड़ी स्थित गोहल्लन गांव में शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
