रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:एनपीटीआई में अधिकारियों ने ली नशामुक्ति की शपथ – Officials At Npti Took A Pledge Against Substance Abuse

November 21, 2026


फरीदाबाद। राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में नशामुक्ति की शपथ ली गई। यह समारोह नशा मुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ। संस्थान के महानिदेशक हेमंत जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया। जैन ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने में सामूहिक भागीदारी की अपील की। प्रधान निदेशक डॉ. इंदु माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X