रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जयपुर:राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, 4 नए सहप्रभारी सचिव नियुक्त, संजना जाटव-दिव्या मदेरणा की छुट्टी – Congress Reshuffles Rajasthan Team, Appoints Four New Co-in-charge Secretaries; Sanjana Jatav Removed
जयपुर

जयपुर:राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, 4 नए सहप्रभारी सचिव नियुक्त, संजना जाटव-दिव्या मदेरणा की छुट्टी – Congress Reshuffles Rajasthan Team, Appoints Four New Co-in-charge Secretaries; Sanjana Jatav Removed

November 21, 2026


Congress reshuffles Rajasthan team, appoints four new co-in-charge secretaries; Sanjana Jatav removed

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय

विस्तार

कांग्रेस संगठन ने राजस्थान में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश के तीनों सहप्रभारी सचिवों को पद से मुक्त कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने इनके स्थान पर चार नए नेताओं को राजस्थान के सहप्रभारी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही राजस्थान के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर विभिन्न राज्यों में सहप्रभारी का प्रभार दिया है, जबकि सांसद संजना जाटव और पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा सहित तीन नेताओं को सचिव पद से हटा दिया गया है। कांग्रेस ने विश्व विजय सिंह, पलक वर्मा, मनोज बागड़ी और पोरलक खारते को राजस्थान का नया सहप्रभारी सचिव नियुक्त किया है। ये चारों नवनियुक्त पदाधिकारी राज्य में संगठन के कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों का संचालन संभालेंगे।

नए राज्यों में छह नेताओं को जिम्मेदारी

पार्टी ने राजस्थान के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त कर उन्हें अन्य राज्यों की कमान दी है। सेवा दल के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं विधायक डूंगरराम गेदर को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम का प्रभार सौंपा गया है। हेम सिंह शेखावत तथा डूंगर राम गेदर दोनों को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर यह दायित्व मिला है। इसके अलावा पूर्व विधायक धीरज गुर्जर को जम्मू और कश्मीर, दानिश अबरार को दिल्ली, जगदीश जांगिड़ को उत्तर प्रदेश तथा रेहाना रियाज को महाराष्ट्र का सहप्रभारी सचिव बनाया गया है।

तीन नेताओं को सचिव पद से हटाया

इस बदलाव के तहत कांग्रेस ने सांसद संजना जाटव, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा और विजय जांगिड़ को राष्ट्रीय सचिव के पद से हटा दिया है। दिव्या मदेरणा अब तक जम्मू और कश्मीर के सहप्रभारी सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X