Faridabad News:भारत यात्रा के तहत फरीदाबाद पहुंचीं अम्मा – Amma Arrived In Faridabad As Part Of Her Tour Of India
फरीदाबाद। माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) अपनी भारत यात्रा के तहत शनिवार को फरीदाबाद पहुंचीं। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और शंखनाद के साथ स्वागत किया। अम्मा 30 नवंबर को अमृता अस्पताल परिसर में आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम में उनके सान्निध्य में भजन, सत्संग और ध्यान का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को उनके दर्शन करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर अस्पताल परिसर में तैयारियां की गई हैं। संवाद
