रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोरखपुर

Gorakhpur News:सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण और सेहत को खतरा, लोगों को किया जागरूक – Single-use Plastic Poses A Threat To The Environment And Health; People Were Made Aware

November 21, 2026


– नगर निगम ने दुकानदारों और आमजन से प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील की

गोरखपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और इसके प्रतिबंध को लेकर नगर निगम की ओर से शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के पर्यावरण, जल निकासी व्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। अभियान में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट धनंजय कुमार और एनकैप कंसल्टेंट आनंद गौरव यादव ने भी सहभागिता की। लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही प्लास्टिक की जगह कपड़े और जूट के थैलों का प्रयोग करने की अपील की गई।

अभियान के दौरान बताया गया कि प्लास्टिक कचरा नालियों में पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित करता है। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा बढ़ता है। नगर निगम की टीम ने आमजन और दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद करने और स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त गोरखपुर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X