Moradabad News:नकली दवाइयां बेचने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपी भेजे जेल – Three Accused, Including The Kingpin Of A Gang Selling Counterfeit Medicines, Sent To Jail
मुरादाबाद। नामी कंपनियों की पैकिंग में नकली दवाइयां बेचने वाले गिरोह के सरगना आसिफ और उसके दो साथी शिवम कुमार और रविंद्र सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रविवार की रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने सिविल लाइंस थाने में नवीन नगर निवासी अमित कुमार, भोजपुर के बहेड़ी निवासी आसिफ और उसके वासिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि आरोपी चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के बद्दी, सोलन और उत्तराखंड के काशीपुर में टैबलेट और कैप्सूल तैयार कराकर उन्हें नामी कंपनियों के नाम की पैकिंग कराने के बाद बेचते थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के हादीपुर निवासी रविंद्र सिंह, शिवम कुमार और भोजपुर के बहेड़ी निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आसिफ के भाई वासिफ को 17 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
