Noida News:21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को चलेगा अभियान – The Campaign Will Run On November 21, 22, 28, And 29
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।दादरी, जेवर और नोएडा विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनंरीक्षण के तहत 21,22,28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अपने मतदेय स्थल पर बीएलओ से मतदाता सूची में अपना नाम देखकर उसमें संशोधन, नाम शामिल कराने, नाम कटवाने समेत अन्य कार्य करा सकते है। डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रथम व द्वितीय विशेष अभियान की तिथि 21 और 22 नवंबर को नोएडा, दादरी एवं जेवर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बीएलओ तथा पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थल पर सवेरे 10 बजे से सायं चार बजे तक मौजूद रहेंगे।
