रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धर्मशाला:जयराम ठाकुर बोले- सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री सुक्खू, देखें वीडियो – Jairam Thakur Said Cm Should Dismiss The Minister Who Commented On The Army
शिमला

धर्मशाला:जयराम ठाकुर बोले- सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री सुक्खू, देखें वीडियो – Jairam Thakur Said Cm Should Dismiss The Minister Who Commented On The Army

November 21, 2026


Jairam Thakur said cm should dismiss the minister who commented on the army

विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में लगाए नारे।
– फोटो : संवाद

विस्तार

सेना पर कथित टिप्पणी के मामले पर विपक्ष ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर में नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को पूरा देश माफ नहीं करेगा।

देशभर में सेना के पूर्व अधिकारी भी जगत सिंह नेगी के खिलाफ उतर आए हैं और लोगों में भारी आक्रोश है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से पहले ही मांग की थी कि सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को पद से हटाया जाए, लेकिन मुख्यमंत्री इस मामले में टस से मस नहीं हो रहे हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X