शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून: डार्क वेब पर बच्चों की अश्लील वीडियो भेजने के धंधे का भंडाफोड़, एसटीएफ ने नैनीताल के किशोर को पकड़ा – Uttarakhand Stf Busts Dark Web Racket Involving Obscene Videos Of Children 100 Videos Recovered
ऋषिकेश

देहरादून: डार्क वेब पर बच्चों की अश्लील वीडियो भेजने के धंधे का भंडाफोड़, एसटीएफ ने नैनीताल के किशोर को पकड़ा – Uttarakhand Stf Busts Dark Web Racket Involving Obscene Videos Of Children 100 Videos Recovered

October 29, 2026


Uttarakhand STF busts dark web racket involving obscene videos of children 100 videos recovered

आईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे
– फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

एसटीएफ ने डार्क वेब पर बच्चों की अश्लील वीडियो से कमाई करने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर के आधार पर नैनीताल निवासी एक किशोर को पकड़ा है। उसके मोबाइल और लैपटॉप से 100 वीडियो बरामद हुई हैं। इन वीडियो में कुछ में उसने एआई से बदलाव किए हैं। जबकि, कई वीडियो में वह खुद भी बच्चों के साथ दिख रहा है।

किशोर डार्क वेब से आने वाली मांग के हिसाब से वीडियो बनाकर भेजता था। आईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने इस कार्रवाई की जानकारी बृहस्पतिवार को एसटीएफ मुख्यालय में दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में अब तक टिपलाइन से आने वाली शिकायतों के आधार पर 150 से ज्यादा प्राथमिकियां बच्चों की अश्लील वीडियो व फोटो के संबंध में दर्ज की हैं।

डार्क वेब पर काम करता है

इनमें पांच प्राथमिकियां हल्द्वानी में दर्ज हैं। एसटीएफ और साइबर पुलिस ने इन प्राथमिकियों की विवेचना के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए जो बेहद चौंकाने वाले थे। इसमें नैनीताल का एक किशोर बच्चों की अश्लील वीडियो के धंधे में लिप्त होने के संकेत मिल रहे थे। इस आधार पर जांच तेज की गई और उसे बुधवार को पकड़ लिया गया।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, गंगोत्री से गोमुख तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरें

आईजी ने बताया कि उसके लैपटॉप और मोबाइल से 100 से ज्यादा बच्चों की वीडियो मिली हैं। इसके अलावा कुछ डिलीट की गई फाइलों को भी रिट्रीव किया गया है। ये सब भी बच्चों की अश्लील वीडियो से संबंधित ही थी। किशोर से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वह डार्क वेब पर काम करता है।

वहां मांग आती है कि उन्हें बच्चों की वीडियो चाहिए। इसके बाद वह अपने साथ के बच्चों की वीडियो बनाकर डार्क वेब पर अपलोड करता था। इसके बदले उसे अच्छी खासी रकम भी मिलती थी। आईजी ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। उसके कुछ और स्थानीय साथियों के भी इस धंधे में लिप्त होने की आशंका है। लिहाजा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एसटीएफ को विवेचना करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X