रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विधानसभा में सीएम सुक्खू का एलान:धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ स्थापित होगी, दूसरी महिला बटालियन बनेगी – Himachal Assembly: A Permanent Bench Of The High Court Will Be Established In Dharamshala, Second Women’s Batt
कांगड़ा

विधानसभा में सीएम सुक्खू का एलान:धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ स्थापित होगी, दूसरी महिला बटालियन बनेगी – Himachal Assembly: A Permanent Bench Of The High Court Will Be Established In Dharamshala, Second Women’s Batt

November 21, 2026


himachal Assembly: A permanent bench of the High Court will be established in Dharamshala, second women's batt

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने धर्मशाला में उच्च न्यायालय की एक स्थायी पीठ स्थापित करने का सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया है। इसका उद्देश्य कांगड़ा और निचले हिमाचल के अन्य जिलों के लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाना है। वर्तमान में, शिमला स्थित उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ से लंबी दूरी के कारण वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से सदन में प्रस्तुत संकल्प में कहा गया है कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 214 प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय का प्रावधान करता है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 51(2) भारत के राष्ट्रपति को स्थायी पीठ स्थापित करने का अधिकार देती है। यह शक्ति राज्य के राज्यपाल और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद प्रयोग की जाती है। कांगड़ा जिला और निचले हिमाचल के अन्य जिलों के निवासियों को शिमला तक पहुंचने में अत्यधिक कठिनाई होती है। उन्हें भारी वित्तीय बोझ और अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ता है। इन क्षेत्रों से उत्पन्न होने वाले लंबित मुकदमों की बड़ी संख्या एक समर्पित पीठ की स्थापना को न्यायोचित ठहराती है। यह पीठ नागरिकों को उनके द्वार पर त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय सुनिश्चित करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X