Varanasi News:काशी के खिलाड़ियों ने यूपी को रिंग टेनिस के फाइनल में पहुंचाया – Players From Kashi Have Propelled Up Into The Ring Tennis Final
उत्तर प्रदेश की रिंग टेनिस टीम ने शनिवार शाम राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह सफलता यूपी की टीम ने वाराणसी के खिलाड़ियों के बदौलत राजस्थान की टीम पर मिली जीत से हासिल की। मनीषा रानी ने बताया कि सीनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना व उड़ीसा ने अपने अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह चैंपियनशिप में राजस्थान के करौली स्टेडियम में 26 नवंबर से चल रही है। 29 नवंबर को सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल के अलावा सब जूनियर वर्ग का फाइनल भी खेला जाएगा।
