हापुड़:मजाक में कंप्रेसर से शरीर में हवा भरी, हो गई युवक की मौत; परिजनों ने अभी तक नहीं की पुलिस में शिकायत – Youth Dies After Air Is Pumped Into His Body Using A Compressor

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 21, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी के दौरान कथित तौर पर मजाक में की गई अमानवीय हरकत ने 19 वर्षीय युवक की जान ले ली। आरोप है कि साथ काम करने वाले युवकों ने उसे जबरन पकड़कर कंप्रेसर के जरिए उसके शरीर के संवेदनशील अंग में हवा भर दी। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजियाबाद के एक अस्पताल में वह पांच दिन तक मौत से जूझता रहा। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। हालांकि इस मामले में शनिवार सुबह तक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
गालंद गांव निवासी युवक रिलायंस रोड स्थित प्लास्टिक की बोतल बनाने वाली एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मृतक के ताऊ ने बताया कि 14 नवंबर को काम के दौरान दो साथियों ने युवक को जबरन पकड़ लिया। इसके बाद तीसरे साथी ने कंप्रेसर के जरिए उसके शरीर के संवेदनशील अंग में हवा भर दी। इस घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सुधार न होने पर उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मृतक के परिवार में माता-पिता और उससे छोटा एक भाई है। उसके पिता भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। युवक भी नौकरी करके पिता का हाथ बंटाता था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में उनका सहारा बना हुआ था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
November 29, 2026
गढ़मुक्तेश्वर। डीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नाटिका प्रस्तुत कर यातायात नियमों के पालन और सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने कहा कि नाटिका में युवराज, विराट, कुशाग्र, […]
November 29, 2026
जिला अस्पताल में दवाई काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद हापुड़। मौसम में बदलाव और सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। वहीं, वातावरण में छाए स्मॉग ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन दिनों अस्पतालों में खांसी, जुकाम, गले में दर्द और सिरदर्द की शिकायत […]
November 28, 2026
हापुड़। जिले के तीन लिंक मार्गों के निर्माण पर 2.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। मार्गों का निर्माण होने से हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.14 करोड़ रुपये से ग्राम हरसिंहपुर से कोटला मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 75.56 लाख […]
