रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हापुड़

Hapur News:बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश – Children Presented A Play Conveying A Message About Road Safety

November 29, 2026


गढ़मुक्तेश्वर। डीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नाटिका प्रस्तुत कर यातायात नियमों के पालन और सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने कहा कि नाटिका में युवराज, विराट, कुशाग्र, अनिक, भूविक, फातिमा, हुसैन, विराज और वेदिका ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। बच्चों ने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, यातायात संकेतों का पालन करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने और सड़क पार करते समय सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया। प्रस्तुति के माध्यम से बताया गया कि यातायात नियमों का पालन दुर्घटनाओं से बचाव और जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। विद्यालय के यातायात प्रमुख विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क पर जिम्मेदारी और सावधानी बरतने से अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। वहीं, प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चों के माध्यम से समाज तक जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचता है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य युधिष्ठिर यादव, योगेंद्र सिंह, कविता चौधरी, रवीश चौधरी, नीतू रानी, पिंकी त्यागी, अक्षय नैन और डॉ. दीपक शर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X