रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:नागेंद्र मौर्य का स्वचालित खाद और दवा छिड़काव मशीन का मॉडल अव्वल – Nagendra Mauryas Model Of An Automated Fertilizer And Pesticide Spraying Machine Takes The Top Spot
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:नागेंद्र मौर्य का स्वचालित खाद और दवा छिड़काव मशीन का मॉडल अव्वल – Nagendra Mauryas Model Of An Automated Fertilizer And Pesticide Spraying Machine Takes The Top Spot

November 21, 2026


मिर्जापुर। महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नागेंद्र मौर्य का स्वचालित खाद एवं दवा छिड़काव मशीन का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा।

आकृति यादव और आयुषी यादव का ऑटोमैटिक रेन डिटेक्टर एवं क्लॉथ्स कलेक्टिंग सिस्टम द्वितीय और शौर्य सिंह का सोलर से मोबाइल चार्ज करने का उपकरण तृतीय स्थान पर रहा। दिव्यांशु शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिता में जिले के 68 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 102 मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें से 15 मॉडलों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और वाटर कंजर्वेशन जैसे विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए।

इनका मूल्यांकन डॉ. जय राय, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह और डॉ. मोहित प्रकाश ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जय सिंह और मूल्यांकन समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने क्लब की ओर से आयोजित विज्ञान संबंधी गतिविधियों और जिले की उपलब्धियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में हिमांशु मौर्य, ओम केश द्विवेदी, बृजेश यादव, दिव्यांशु, आदित्य सोनकर और यथार्थ पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X