कौशाम्बी :खाना बनाने की तैयारी कर रही थी महिला, आंगन में खून से लथपथ मिला शव – Woman Was Preparing To Cook; Her Blood-soaked Body Was Found In The Courtyard.

राजमती देवी। फाइल फोटो
– फोटो : संवाद।
November 21, 2026

राजमती देवी। फाइल फोटो
– फोटो : संवाद।
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में शुक्रवार रात घर में अकेली महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला का पति, बेटियां और दामाद भरवारी का दशहरा मेला देखने गए थे। रात करीब 10:30 बजे सभी घर लौटे तो आंगन में महिला का खून से लथपथ शव देखकर चीख-पुकार मच गई।
रसूलपुर गिरसा निवासी गिरधारी लाल सरोज खेती-किसानी करते हैं। उनकी पत्नी राजमती (55) और चार बेटियां हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। शुक्रवार को भरवारी में दशहरा मेला लगा था। गिरधारी अपनी चारों बेटियों और दामाद के साथ मेला देखने गए थे। राजमती घर पर अकेली थीं। परिजन रात करीब 10:30 बजे लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर आंगन में राजमती का शव पड़ा था। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।
घर में मिट्टी के चूल्हे में आग जल रही थी और पास में सब्जी कटी रखी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाने की तैयारी के दौरान ही हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर एसपी सत्यनारायण, एएसपी अमिता सिंह और सिराथू सीओ सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह और आरोपी का पता नहीं चल सका है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
एसपी सत्य नारायण ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 10:30 के आसपास थाना कोखराज के रसूलपुर गिरसा गांव से एक महिला की अपने घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर कूंच कर हत्या कर देने के संबंध में 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस उच्चाधिकारीगण, फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
November 29, 2026
मृतक अमन तिवारी। फाइल फोटो क्षेत्र के दौलत का पुरवा अमांवा के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सामने से आ रही बोलेरो की टक्कर से अनियंत्रित हुए बाइक सवार बगल से जा रहे डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो और डंपर को कब्जे में ले […]
November 29, 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 28 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 6,681 विद्यार्थियों में से 2,956 ही शामिल हुए, जबकि 3,725 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से 44.2 प्रतिशत ने परीक्षा दी और 55.8 प्रतिशत […]
November 29, 2026
गोविंदपुर गांव में किसानों को गेहूं का बीज देते सीडीओ और मौजूद किसान। स्रोत: कृषि विभाग – फोटो : Department विकास खंड के मॉडल गांव गोविंदपुर में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान प्रक्षेत्र दिवस एवं रबी फसल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 20 चयनित किसानों […]
