रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:गोविंदपुर के 20 किसानों को मिला उन्नत गेहूं का बीज – 20 Farmers From Govindpur Received Improved Wheat Seeds
कौशांबी

Kaushambi News:गोविंदपुर के 20 किसानों को मिला उन्नत गेहूं का बीज – 20 Farmers From Govindpur Received Improved Wheat Seeds

November 29, 2026


20 farmers from Govindpur received improved wheat seeds.

गोविंदपुर गांव में किसानों को गेहूं का बीज देते सीडीओ और मौजूद किसान। स्रोत: कृषि विभाग
– फोटो : Department

विकास खंड के मॉडल गांव गोविंदपुर में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान प्रक्षेत्र दिवस एवं रबी फसल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 20 चयनित किसानों को गेहूं की उन्नत किस्म डीबीडब्ल्यू-327 का प्रमाणित बीज वितरित किया गया। इस बीज से छह हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों को बीजोपचार के लिए कार्बेन्डाजिम भी दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए उन्नत बीज, वैज्ञानिक तकनीक और समयबद्ध कृषि प्रबंधन अपनाना जरूरी है। उन्होंने किसानों से नई तकनीकों को खेतों में अपनाने की अपील की।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बेहतर उत्पादन के लिए समय पर बुवाई, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक, खरपतवार नियंत्रण और उचित सिंचाई पर जोर दिया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मृदा परीक्षण, जैविक खाद और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी। प्रगतिशील किसान उद्यौ सिंह ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, अम्बरीष कुमार, सतीश गुप्ता आदि किसान मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X