Unnao News:37.22 लाख से सुधरेगी भगवंतनगर पीएचसी की सेहत – Unnao News

भगवंतनगर पीएचसी। संवाद
November 21, 2026

भगवंतनगर पीएचसी। संवाद
उन्नाव। भगवंतनगर स्थित पीएचसी में इलाज के लिए आने वाले मरीज और तीमारदारों को जल्द ही जर्जर भवन, पानी की किल्लत और कीचड़ भरे रास्तों से मुक्ति मिलेगी। शासन ने अस्पताल के कायाकल्प के लिए 37.22 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके बाद जल्द ही पीएचसी के कायाकल्प का काम शुरू कराया जाएगा।
भगवंतनगर स्थित पीएचसी का भवन रखरखाव के अभाव में लंबे समय से जर्जर हो गया है। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने व बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। इसके साथ ही पीएचसी में पेयजल के भी समुचित इंतजाम नहीं हैं। इससे इलाज के लिए यहां आने वाले मरीज व तीमारदार प्यास बुझाने के लिए बोतल खरीदनी पड़ती है।
पीएचसी को जाने वाला रास्ता भी लंबे समय से खस्ताहाल है। इससे पीएचसी आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। लोगों को इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शासन ने पीएचसी के जीर्णोद्धार के लिए 37.22 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इससे अस्पताल के जर्जर हिस्सों की मरम्मत, मुख्य भवन से गेट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स, पेयजल आदि काम कार्य कराए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी विभागीय अभियंत्रण इकाई को दी गई है। सीएमओ डॉ. एके शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा बजट अवमुक्त किए जाने की जानकारी मिली है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
November 29, 2026
नवाबगंज। वैन बुक कर कपड़े खरीदने पहुंचे युवक ने फोन करने के बहाने चालक का मोबाइल पार कर दिया। पीड़ित ने दूसरे मोबाइल से अपने नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। लखनऊ के अमौसी बाजार निवासी योगेश कुमार वैन चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम एक युवक ने नवाबगंज में कपड़े खरीदने […]
November 29, 2026
= 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन चकलवंशी। रेलवे की ओर से दो दिसंबर को 121 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल प्रस्तावित है। ट्रायल को सुरक्षित कराने के लिए रेल प्रशासन ने आम लोगों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ अनुभाग […]
November 29, 2026
= गंगा की धारा बदलने से हिंदूपुर की ओर बढ़ रहा कटान, गांव को खतरा = हजारों बीघा कृषि भूमि गंगा में समाई, कई गांवों के किसानों की जमीन पर संकट संवाद न्यूज एजेंसी फतेहपुर चौरासी। गंगा की मुख्य धारा का रुख बदलने से कटरी क्षेत्र में कटान का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब […]
