रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:सीनियर बास्केटबॉल टीम के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन – Selection Of 22 Players For The Senior Basketball Team
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:सीनियर बास्केटबॉल टीम के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन – Selection Of 22 Players For The Senior Basketball Team

November 21, 2026


घुमारवीं में हुए ट्रायल में 56 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

कुल्लू में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला सीनियर बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए शुक्रवार को पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें महिला और पुरुष वर्ग के कुल 56 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों से 11-11 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

बास्केटबॉल संघ के प्रधान डॉ. प्रवीण रनौत और कोषाध्यक्ष अभिषेक टेसू ने बताया कि महिला वर्ग में सपना, शिवानी, साक्षी, प्रीति, अर्पिता, मन्नत, प्रियंका, इधिका, वंशिका, आस्था और रितिका का चयन हुआ है। वहीं, पुरुष वर्ग में संजीव जॉन्टी, सौरव कौंडल, गुंजोत, तन्मय, किंशक, अक्षित, समीर, आर्यन, नीतीश, आशीष और अनुराग को टीम में जगह मिली है।

चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर घुमारवीं में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें कुल्लू के ढालपुर मैदान में 27 से 29 नवंबर 2026 तक होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य दिनेश डोगरा, महासचिव राजकुमार राणा, केके नेगी, प्रेम कुमार, सुनील शर्मा, राजकुमार राठौर, अशोक कुमार, जगमोहन कौंडल, राजेंद्र जरोड़ा, प्रेम विशिष्ट और सुशील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X