रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:फुटपाथ पर लकड़ियों का ढेर, राहगीरों के लिए रास्ता बंद – A Pile Of Wood On The Footpath Blocks The Way For Pedestrians
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:फुटपाथ पर लकड़ियों का ढेर, राहगीरों के लिए रास्ता बंद – A Pile Of Wood On The Footpath Blocks The Way For Pedestrians

November 28, 2026


A pile of wood on the footpath blocks the way for pedestrians.

घुमारवीं शहर में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर जमा लकड़ियाँ। संवाद

घुमारवीं के दकड़ी चौक के पास लोक निर्माण विभाग ने घेरा रास्ता,राहगीरों को चलने के लिए नहीं बची जगह

दुकानदारों के अतिक्रमण और वाहनों की पार्किंग से पहले ही परेशान हैं लाेग

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहे हैं। कहीं दुकानदारों ने सामान रखकर रास्ता घेर रखा है तो कहीं वाहनों की पार्किंग के कारण पैदल चलने की जगह नहीं बची है। अब लोक निर्माण विभाग की लापरवाही ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दकड़ी चौक के समीप विभाग ने पेड़ों की कटाई-छंटाई के बाद निकली लकड़ियां फुटपाथ पर डाल रखी हैं। कई दिनों से इन्हें नहीं हटाए जाने के कारण पैदल रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। ऐसे में लोगों को मजबूरन व्यस्त सड़क पर चलना पड़ रहा है। सरकाघाट सुपर हाईवे पर दकड़ी चौक के समीप लोक निर्माण विभाग के कार्यालय और आवासीय कॉलोनी के बाहर बने फुटपाथ पर लकड़ियों का ढेर लगा हुआ है। विभाग ने पेड़ों की कटाई-छंटाई तो करवा दी, लेकिन इसके बाद लकड़ियों को हटाना जरूरी नहीं समझा। इससे फुटपाथ पूरी तरह बाधित हो गया है। राहगीरों को वाहनों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में फुटपाथ बंद होने से पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर चलना किसी खतरे से कम नहीं है। वहीं, शहर के बस स्टैंड रोड पर भी फुटपाथों पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेर रखा है, जबकि अन्य स्थानों पर वाहन खड़े होने से पैदल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि फुटपाथ का निर्माण पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध करवाने के लिए किया जाता है, लेकिन शहर में इनका इस्तेमाल पार्किंग और सामान रखने के लिए हो रहा है। अब सरकारी विभाग की ओर से भी फुटपाथ पर लकड़ियां डाल दी गई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकारी विभाग ही सार्वजनिक रास्तों को बाधित करेंगे तो आम लोगों को राहत कैसे मिलेगी। लोगों ने नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग से फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करवाने और दकड़ी चौक के समीप पड़ी लकड़ियों को जल्द हटाने की मांग की है।

कोट

फुटपाथ पर लकड़ियां पड़े होने का मामला उनके ध्यान में आया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से बात की जाएगी और लकड़ियों को जल्द हटाने के लिए कहा जाएगा, ताकि पैदल यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

अमित कुमार,अध्यक्ष,नगर परिषद, घुमारवीं

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X