मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी क्षेत्र के गांव छतेला में ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल पास के घर में काम कर रही दो बच्चियों और एक महिला पर गिर गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बघरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव छतेला निवासी आसरून (42) पत्नी मोहसिन अपने घर में कढ़ाई-बुनाई का काम कर रही थीं। उसी समय उनके पास शामिया (8) पुत्री जरीफ और आरजू (13) पुत्री मोहसिन भी खड़ी थीं। इसी दौरान घर के पास खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ ट्रांसफार्मर से गर्म तेल निकला और सीधे तीनों पर जा गिरा। इससे तीनों बुरी तरह झुलस गईं।
यह भी पढ़ें: मौसम अपडेट: मेरठ में दिन की धूप से राहत, रात में बढ़ रही ठंड; तीन-चार दिन बाद फिर बिगड़ सकती है हवा