रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:जिले की बेटी नेहा सांगवान कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में करेगी देश का प्रतिनिधित्व – Neha Sangwan, A Daughter Of The District, Will Represent The Country At The Commonwealth Wrestling Championships
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:जिले की बेटी नेहा सांगवान कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में करेगी देश का प्रतिनिधित्व – Neha Sangwan, A Daughter Of The District, Will Represent The Country At The Commonwealth Wrestling Championships

November 29, 2026


Neha Sangwan, a daughter of the district, will represent the country at the Commonwealth Wrestling Championships

कोच देवेंद्र महराणा के साथ नेहा सांगवान

चरखी दादरी।

जिले के गांव बलाली निवासी महिला पहलवान नेहा सांगवान कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप 4 से 6 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका के पोलोक्वाने में आयोजित होगी। इसमें नेहा सांगवान 59 किलोग्राम भारवर्ग में फ्री स्टाइल कैटेगरी में भाग लेगी। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वह 2 दिसंबर को यहां से रवाना होगी।

अंतरराष्ट्रीय पहलवान नेहा सांगवान ने पिछले महीने पलवल में आयोजित चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार हरियाणा कुमारी का खिताब अपने नाम किया था। नेहा ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की थी। खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिताब जीतने पर नेहा को 1 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली थी। उससे पहले सीनियर एशिया चैंपियनशिप 2026 में ब्रांज मेडल और हाल ही में 23-24 नवंबर को दिल्ली में आयोजित चंदगीराम गोल्ड कप में भारत कुमारी का खिताब जीता है। अब उसकी निगाहें कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच देवेंद्र सिंह मेहराणा का कहना है कि नेहा की तैयारी अच्छी है। हमें उम्मीद है कि वह गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। देवेंद्र सिंह को दक्षिण अफ्रीका में होने वाली इस कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X