रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोरबा:दर्री डेम में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, 3 दिन से था लापता; आरक्षक का बेटा था मृतक – Policeman’s 21-year-old Son Found Dead In Darri Dam After Three Days Missing, Bike And Mobile Untraced, Police
कोरबा

कोरबा:दर्री डेम में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, 3 दिन से था लापता; आरक्षक का बेटा था मृतक – Policeman’s 21-year-old Son Found Dead In Darri Dam After Three Days Missing, Bike And Mobile Untraced, Police

November 21, 2026


कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर दर्री डेम में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो 18 नवंबर से लापता था। मृतक बांगो थाना में पदस्थ आरक्षक धनंजय सिंह का बेटा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह पिता के साथ दर्री सीएसईबी कॉलोनी कैलाश विहार में रहता था। 18 नवंबर को वह कमला नेहरू महाविद्यालय जाने के लिए बाइक से घर से निकला था। वह अपने साथ मोबाइल और बाइक दोनों लेकर गया था। कॉलेज के बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, सोशल मीडिया पर गुमशुदगी का बैनर-पोस्टर भी वायरल किया गया था। थक हारकर परिजनों ने दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस पतासाजी कर रही थी।

इसी बीच शनिवार सुबह दर्री डेम में नाव से घूम रहे मछुआरों की नजर पानी में तैरती लाश पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दर्री पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दर्री पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया।

शव की पहचान के लिए बांगो में पदस्थ आरक्षक धनंजय सिंह को बुलाया गया, जिन्होंने शव देखकर अपने बेटे अर्जुन के रूप में पहचान की। शव 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है और पानी में रहने से फूल गया था।

हैरानी की बात यह है कि युवक जिस बाइक और मोबाइल को लेकर निकला था, वह दोनों अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। इससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक डेम तक कैसे पहुंचा, क्या यह हादसा है, आत्महत्या या फिर हत्या।

कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि दर्री डेम से युवक का शव बरामद हुआ है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोबाइल और बाइक की पतासाजी की जा रही है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पुलिस परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिसकर्मी के बेटे की दर्री डेम में मिली लाश ,3 दिन से था लापता

पुलिसकर्मी के बेटे की दर्री डेम में मिली लाश ,3 दिन से था लापता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X