रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:स्कूल आवंटन के नियम अस्पष्ट, बीएसए कार्यालय में शिक्षक संगठनों की वार्ता बेनतीजा – Rules For School Allocation Remain Unclear; Talks Between Teachers’ Unions And The Bsa Office End Without A Resolution
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:स्कूल आवंटन के नियम अस्पष्ट, बीएसए कार्यालय में शिक्षक संगठनों की वार्ता बेनतीजा – Rules For School Allocation Remain Unclear; Talks Between Teachers’ Unions And The Bsa Office End Without A Resolution

November 29, 2026


फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, काउंसलिंग में रिक्त पदों की सूची सार्वजनिक न करने और वरिष्ठता सूची की विसंगतियों को लेकर शिक्षक संगठनों ने बीएसए कार्यालय में वार्ता की, लेकिन स्कूल आवंटन के नियमों पर स्पष्ट जवाब न मिलने से बातचीत बेनतीजा रही।

इससे पहले रिक्त पदों की सूची न मिलने पर शिक्षकों ने धांधली की आशंका जताते हुए हंगामा किया था। विवाद बढ़ने पर बीएसए ने वरिष्ठता सूची पर आपत्ति या अतिरिक्त शासनादेश शाम चार बजे तक कमेटी के समक्ष रखने का संदेश दिया था, जिसके बाद शिक्षक प्रतिनिधि कार्यालय पहुंचे।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया ने कहा कि पदोन्नति के बाद स्कूल आवंटन के नियमों पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी और वार्ता बेनतीजा रही; उन्होंने वरिष्ठता सूची में बार-बार गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए संबंधित पटल सहायक का पटल बदलने की मांग की। अन्य संगठनों ने वरिष्ठता सूची से विद्यालय आवंटन तक हर चरण में नियमों व पारदर्शिता की मांग की।

वहीं शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमल यादव ने नियमावली के समर्थन की बात कही। वार्ता में जिलाध्यक्ष शौर्यदेवमणि यादव, रंजीत यादव समेत अन्य शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि प्रक्रिया सीडीओ की अध्यक्षता में ही आगे बढ़ेगी, आसपास के जनपद देख लें कि प्रक्रिया कैसे पूरी होती है और जो भी नियम हैं, उन्हीं के अनुसार पदोन्नति की जाएगी।

धांधली की खबर के बीच पटल सहायक का बदला पटल

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पदोन्नति में धांधली का आरोप लगाया था। शनिवार को हुई वार्ता में भी पटल सहायक को बदलने की वार्ता की। देर शाम पटल सहायक विश्नुदयाल राजपूत का पटल हटा दिया। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि अजीत कुमार को यह पटल दिया है। विष्णुदयाल राजपूत को पटल से हटाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X