Sultanpur News:ईंट से कूंचकर की बुजुर्ग की हत्या – Elderly Person Murdered By Being Bludgeoned With A Brick

रोते बिलखते परिजन
November 21, 2026

रोते बिलखते परिजन
सुल्तानपुर। जमीन के विवाद में अमिलिया कला गांव में शनिवार सुबह सत्यनारायण पाल (70) की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि परिवार के चचेरे भाई और उसके बेटे ने गालीगलौज के बाद सत्यनारायण पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे विशंभर पाल की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विशंभर पाल के मुताबिक शनिवार सुबह सात बजे उनके चाचा के बेटे सत्यनारायण पाल का परिवार के ही सियाराम पाल और उसके बेटे प्रदीप पाल से गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि सत्यनारायण ने विरोध किया तो दोनों ने हमला कर दिया। इसके बाद पास में पड़ी ईंट उठाकर उनके सिर और शरीर पर कई वार किए।
हमले में सत्यनारायण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गंभीर हालत में सत्यनारायण को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सियाराम पाल और उनके पुत्र प्रदीप पाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
इनसेट-
नहीं थी कोई संतान, दो बीघा जमीन के विवाद में हत्या
चचेरे भाई विशंभर पाल ने बताया कि मृतक सत्य नारायण की कोई संतान नहीं थी। करीब दो बीघा कृषि भूमि थी। वह पहले अपने चचेरे भाई सियाराम के परिवार के साथ रहते थे। छह महीने से बीमार होने के कारण वह विशंभर के साथ रहने लगे थे। सत्य नारायण के हिस्से की जमीन पर सियाराम और उनका बेटा प्रदीप खेती करते थे। विशंभर ने बताया कि सियाराम उनके सगे भाई हैं। विशंभर के साथ रहने से सियाराम और प्रदीप नाराज थे। आशंका थी कि कहीं सत्य नारायण अपनी जमीन विशंभर के नाम न कर दें। इसी बात से परिवार में विवाद चल रहा था।
November 29, 2026
मोतिगरपुर। शिकायत की जांच करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को शुक्रवार शाम सुल्तानपुर कला (कुरौली) गांव में करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों ने सरकारी टीम का रास्ता रोक लिया। उच्चाधिकारियों से मुलाकात होने तक उन्हें नहीं जाने देने की शर्त रख दी। सूचना पर […]
November 29, 2026
गोसाईगंज। सऊदी अरब से 42 दिन बाद शुक्रवार रात इटकौली निवासी सफीउद्दीन का शव घर पहुंचा। परिजनों ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इटकौली निवासी सफीउद्दीन 27 मई 2025 को सऊदी अरब गए थे। वहां 16 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के […]
November 28, 2026
भदैंया। जनपद स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भदैंया के खिलाड़ियों ने लगातार 12वीं बार शानदार प्रदर्शन कर ब्लॉक का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर के छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका रही। शनिवार को विद्यालय परिसर में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में […]
