रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:शादी से लौट रहे वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – Forest Ranger Returning From A Wedding Dies Under Suspicious Circumstances

November 29, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

Updated Sat, 28 Nov 2026 12:39 AM IST

Forest ranger returning from a wedding dies under suspicious circumstances

हमीरपुर। कानपुर से स्टाफ के साथी दरोगा की शादी से लौट रहे वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे विभाग में हलचल मच गई है। सदर कोतवाली के कालपी चौराहा निवासी अमित (30) कुरारा थानाक्षेत्र के बेरी वन क्षेत्र में वन दरोगा थे। बृहस्पतिवार को वह साथी दरोगा रोहित सिंह राठौर की शादी में शामिल होने कानपुर गए थे। रात में लौटते समय कार में थकान के कारण सो गए। रास्ते में सजेती थाना के अनुपुर मोड़ के पास कार हीट होकर बंद हो गई। साथी ने जगाया तो वह नहीं उठे। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X