कम बिजली खर्च, ज्यादा गर्माहट:सर्दी से पहले बाजार में आए मूविंग हीटर और पोर्टेबल गीजर, जानें खासियत – New Energy-efficient Heaters And Portable Geysers Hit Agra Markets Ahead Of Winter

इलेक्ट्रिक आइटम, आगरा
November 21, 2026

इलेक्ट्रिक आइटम, आगरा
सर्दी ने दस्तक दे दी है। इससे बचने के लिए बाजार भी सजा हुआ है। इस बार नई तकनीकी के लेटेस्ट आइटम आए हैं। ये बिजली का बिल भी कम बढ़ाएंगे और सर्दी से बचाव भी करेंगे। अभी बाजार में मूविंग हीटर और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक गीजर की खरीदारी शुरू हो गई है। व्यापारियों का इस बार इलेक्ट्रिक बाजार के बंपर बिक्री की संभावना जता रहे हैं।
आगरा इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि बिजली का खर्च अधिक होने के कारण कंपनियों ने लेटेस्ट तकनीकी वाले इलेक्ट्रिक उपकरण बाजार में उतारे हैं। इसमें इलेक्ट्रिक गीजर, मूविंग हीटर, सन हीटर, पानी गर्म करने वाली रॉड समेत कई आइटम आए हैं। कॉम्पैक्ट या पोर्टेबल इलेक्ट्रिक गीजर किचन या बाथरूम में लगा सकते हैं। यहां तक कि इसे ट्रैवलिंग के दौरान भी साथ रख सकते हैं। मूविंग हीटर की भी बिक्री होने लगी है। ये टेबल फैन की तरह घूमकर पूरे कमरे का तापमान बढ़ाएगी। इसे एक स्थान पर रोक भी सकते हैं। ऐसे ही सन हीटर ज्यादा ठंड में भी कारगर है। ये बिजली की कम खपत वाले उपकरण हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि ओवन, इंडक्शन, गैस गीजर, एयर फ्रायर की भी मांग बढ़ने लगी है। ठंड और बढ़ने पर इनकी बिक्री और बढ़ेगी। शादी-समारोह में उपहार देने के लिए भी इनकी खूब खरीद हुई है। दिवाली से ही इनकी मांग होने लगी है।
लेटेस्ट तकनीकी के आइटम की खरीद अधिक
अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन हरेश अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक सामान की खरीद बढ़ रही है। बाजार में लोग लेटेस्ट तकनीक वाले इलेक्ट्रिक उपकरणों की खरीद कर रहे हैं। कई ऐसे भी हैं, जो ठंड बढ़ने पर आइटम के दाम न बढ़ जाएं, इसके लिए पहले से ही खरीद कर रहे हैं।
November 29, 2026
मृतक आनंद राघव का फाइल फोटो एटा। शहर के मोहल्ला दिनेश नगर बालाजी मंदिर के पास निवासी व्यापारी आनंद राघव (47) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दोपहर करीब 2 बजे अपनी 14 वर्षीय किशोरी अन्वी को स्कूल से स्कूटी पर बैठाकर घर लौट रहे थे, तभी आगरा रोड पर गाजीपुर […]
November 29, 2026
मिरहची। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने शनिवार को 50 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़क का विधि-विधान से पूजा-अर्चना और फीता काटकर लोकार्पण किया। नगरिया मोड़ (निधौली कला मार्ग) से जोगामई वाया जोगामई खुर्द तक बनी इस पक्की सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय […]
November 29, 2026
एटा। साइबर ठगी के शिकार हुए मलावन क्षेत्र के एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना मलावन की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई 4350 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी है। सीओ साइबर नीतीश गर्ग ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम ने आवश्यक तकनीकी […]
