रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:प्रेमी के घर युवती का हंगामा, शादी की जिद पर अड़ी – Young Woman Creates A Scene At Her Lover’s House, Insists On Marriage

November 22, 2026


अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में शनिवार को एक युवती ने अपने प्रेमी के घर जमकर हंगामा किया। वह युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। युवती अपनी बहन के साथ पुलिस को लेकर प्रेमी के मकान पर पहुंची थी।

युवती का आरोप है कि निजी नर्सिंग होम में नौकरी के दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था। युवक ने उससे शादी का वादा किया था। युवती ने बताया कि युवक ने अश्लील वीडियो और फोटो का दबाव बनाकर उससे संबंध बनाए। इन आपत्तिजनक तस्वीरों के कारण उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। युवती ने युवक से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। हंगामे के दौरान युवक और उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गए थे। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रेम प्रसंग और पति से अलगाव

कुंदरकी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती एक स्टाफ नर्स है। मुरादाबाद में नौकरी के दौरान उसका अगवानपुर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। युवक ने बाद में उससे मिलना-जुलना कम कर दिया। युवती ने दूसरे लड़के से शादी कर ली, लेकिन युवक ने शादी के बाद भी उस पर मिलने का दबाव बनाया। युवक ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें पति को भेजने की धमकी दी थी, जिससे युवती घबरा गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X