इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा ने मतगणना के पहले चक्र में बढ़त तो बनाई, लेकिन इसके बाद मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। दूसरे चक्र में सपा ने बढ़त हासिल की और इसके बाद हर चरण के साथ उसका अंतर बढ़ता गया। नौवें और अंतिम चक्र की गणना पूरी होने पर सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 27663 मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।
सपा प्रत्याशी को कुल मतों के 55.13 फीसदी वोट मिले। वहीं, भाजपा को 28.72 फीसदी मत प्राप्त हुए। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही रहा। निर्दलीय प्रत्याशी परिणाम पर कोई खास असर नहीं डाल सके।