रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ind Vs Nz Live Score:दूसरे सत्र का खेल जारी, भारत छह विकेट पर 635 रन के पार, न्यूजीलैंड पर 270+ रन की बढ़त – Ind Vs Nz 1st Test Day 4 Live Score And Updates India Vs New Zealand Live Score Updates In Hindi Rishabh Pant
क्रिकेट

Ind Vs Nz Live Score:दूसरे सत्र का खेल जारी, भारत छह विकेट पर 635 रन के पार, न्यूजीलैंड पर 270+ रन की बढ़त – Ind Vs Nz 1st Test Day 4 Live Score And Updates India Vs New Zealand Live Score Updates In Hindi Rishabh Pant

November 22, 2026


06:17 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी

चौथे दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने छह विकेट पर 640 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने 368 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत की बढ़त 272 रन की हो चुकी है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर चार रन और ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

05:32 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: लंच ब्रेक

चौथे दिन लंच तक भारत ने पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 629 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 128 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 153 गेंदों की पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए। पंत लंच से ठीक एक गेंद पहले रचिन रवींद्र की गेंद पर नाथन स्मिथ के हाथों डीप मिडविकेट पर कैच आउट हुए। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। पंत के आउट होने के साथ ही लंच का एलान कर दिया गया। मैदान से लौटते समय दर्शकों ने उन्हें खड़े होकर तालियों बजाकर शाबाशी दी।

चौथे दिन के पहला सत्र

  • चौथे दिन के पहले सत्र में 27.5 ओवर फेंके गए, जिससे न्यूजीलैंड का ओवर रेट पहले के मुकाबले बेहतर रहा।

  • भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। भारत ने इस सत्र में 143 रन जोड़े।

  • ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 108 छक्के हैं। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया।

  • फिलहाल जुरेल 32 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड ने 368 रन बनाए थे। उस लिहाज से भारत की कुल बढ़त 261 रन की हो चुकी है। पंत से पहले आज अंशुल कंबोज का विकेट गिरा था। वह 38 रन बना सके थे।

05:22 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत की बढ़त 250 रन से ज्यादा की

भारत ने पांच विकेट पर 622 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की लीग 254 रन की हो चुकी है। पंत 149 गेंद में 125 रन और ध्रुव जुरेल 29 गेंद में 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 65+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

05:06 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: छक्के के साथ पंत ने पूरा किया शतक

ऋषभ पंत ने अपने अंदाज में टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर पहले चौका लगाया और फिर अगली ही गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी चिर-परिचित अंदाज में क्रीज से बाहर निकलकर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। शतक पूरा करते ही पंत ने आंखें बंद कर कुछ पल के लिए ऊपर देखा, मानो भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हों। ध्रुव जुरेल ने उनके पास आकर दो बार गले लगाया। ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी और कोच भी खड़े होकर तालियां बजाने लगे। जश्न के दौरान पंत ने अपने बल्ले को चूमा और उसकी ओर फ्लाइंग किस भी किया। भारत ने पांच विकेट पर 601 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की बढ़त 233 रन की हो चुकी है। 

04:30 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पांचवां झटका

554 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने अंशुल कंबोज को डेवोन कॉनवे के हाथों कैच कराया। वह 42 गेंद में 38 रन बना सके। अंशुल ने ऋषभ पंत के साथ 68 रन की साझेदारी निभाई। पंत 85 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। 

04:11 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पंत और कंबोज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने चार विकेट पर 536 रन बना लिए हैं। फिलहाल अंशुल कंबोज 25 रन और ऋषभ पंत 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त 168 रन की हो चुकी है।

03:54 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 520 रन के पार

भारत ने चार विकेट पर 522 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की लीड 154 रन की हो चुकी है। ऋषभ पंत 71 रन और अंशुल कंबोज 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 36 रन की अब तक साझेदारी हो चुकी है।

03:33 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत चार विकेट पर 486 रन से आगे खेल रहा है। फिलहाल ऋषभ पंत 55 रन पर खेल रहे हैं, जबकि अंशुल कंबोज को खाता खोलना बाकी है।

03:24 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: तीसरे दिन क्या हुआ?

  • भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 159 रन से की और स्टंप्स तक चार विकेट पर 486 रन बना लिए।

  • केएल राहुल ने 290 गेंद में 136 रन बनाकर टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया।

  • देवदत्त पडिक्कल ने 175 गेंद में 80 रन की पारी खेली। राहुल और पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी हुई।

  • शुभमन गिल ने 146 गेंद में 98 रन बनाए। वह अपने टेस्ट करियर के 11वें शतक से चूक गए।

  • ऋषभ पंत ने 55 गेंद में अपना 22वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। वह 55 रन बनाकर नाबाद हैं।

  • भारत ने न्यूजीलैंड के पहली पारी के 368 रन के जवाब में 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

  • न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी और नाथन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला।

03:15 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Day-4 Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी, भारत छह विकेट पर 635 रन के पार, न्यूजीलैंड पर 270+ रन की बढ़त

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में जारी है। तीन दिन का खेल हो चुका है। आज चौथा दिन है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X