रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rampur Bushahar News:बौंडा पंचायत में नशे के खिलाफ लड़ने का किया आह्वान – Meeting Of The De-addiction Committee In Baunda Panchayat
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:बौंडा पंचायत में नशे के खिलाफ लड़ने का किया आह्वान – Meeting Of The De-addiction Committee In Baunda Panchayat

November 22, 2026


Meeting of the De-addiction Committee in Baunda Panchayat

बौंडा पंचायत में नशा निवारण समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी और अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक

बौंडा पंचायत में नशा निवारण समिति की बैठक

नशे के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर पुलिस को सूचना देने को कहा

नशे से प्रभावित लोगों की मदद करने पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। बौंडा में नशा निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार सराहन प्रेम नेगी ने की। इसमें नशा निवारण समिति के सदस्यों के अलावा कार्यालय कानूनगो सराहन, वन खंड अधिकारी सराहन, पंचायत प्रधान और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों और विशेषकर युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले इसके गंभीर नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नशे की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में नशे के सेवन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे संवेदनशील स्थानों की पहचान करने और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देने पर चर्चा हुई। इसके अलावा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने सहित उन्हें नशे की लत से बाहर निकालने के लिए सहयोग करने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, नशा निवारण समिति के सदस्यों, स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों से क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरा सहयोग देने की अपील की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X