Kannauj News:बसपा ने बबलू गौतम को सौंपी फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी – Bsp Has Entrusted Bablu Gautam With The Responsibility For Farrukhabad
सौरिख।। बसपा ने कानपुर मंडल जोन में संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके तहत कन्नौज के सौरिख क्षेत्र के हुसेपुर तुर्कन गांव निवासी बबलू गौतम को फर्रुखाबाद जिले में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वह फर्रुखाबाद के नीरज गौतम के साथ मिलकर जिले में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।
पार्टी के निर्देशानुसार दोनों नेताओं को फर्रुखाबाद जिले में संगठन के सभी कार्य समय से पूरे कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखना और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी कराना प्रमुख रूप से शामिल है।
दोनों नेताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने औरसमय-समय पर मंडल नेतृत्व को संगठन की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। बबलू गौतम को कन्नौज से फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से फर्रुखाबाद में संगठन को मजबूती मिलेगी।
