Palwal News:वाहन की टक्कर से युवक की मौत – Youth Dies In Vehicle Collision

November 29, 2026

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर डूंडसा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा श्रीराम रेस्टोरेंट एंड रूम्स के पास रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, गदपुरी निवासी टिंकू ने पुलिस को बताया कि वह स्काउट गाइड केंद्र के सामने सर्विस रोड पर टहल रहा था। इसी दौरान हादसे की आवाज सुनाई दी। उसने एक वैगनआर कार चालक की सहायता से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गदपुरी टोल प्लाजा से एंबुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक ने काला लोअर, जिस पर सफेद रंग की दो पट्टियां थीं, और लाइनदार सफेद कमीज पहनी हुई थी। उसका रंग गेहुआं, चेहरा लंबा और शरीर पतला है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
November 29, 2026
होडल। दिल्ली-आगरा हाईवे पर गांव सराय खटेला के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सराय खटेला निवासी अरमान पुत्र हासिम के रूप में हुई है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के […]
November 28, 2026
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव भुर्जा में घर से नकदी, सोने की चेन और गैस सिलिंडर चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हथीन थाना क्षेत्र के गांव मंडकोला निवासी राकेश और देवेंद्र उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी कब्जे […]
November 28, 2026
मेवात विकास अभिकरण तथा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी खंड कार्यक्रम की हुई समीक्षा नूंह में पुस्तकालय, खेल परिसर, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। जिले में विकास परियोजनाओं को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला सचिवालय के नए कॉन्फ्रेंस हॉल में […]
