रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:नशामुक्त युवा-विकसित भारत के संकल्प के साथ खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित – Sports Competition Organized With The Resolve For A Drug-free Youth And A Developed India
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:नशामुक्त युवा-विकसित भारत के संकल्प के साथ खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित – Sports Competition Organized With The Resolve For A Drug-free Youth And A Developed India

November 22, 2026


Sports competition organized with the resolve for a drug-free youth and a developed India

हथौड़ा ​स्थित स्टेडियम में दौड़ में शामिल प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक

शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित स्टेडियम में ब्लॉकक्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साह दिखाया। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत की ओर से नशामुक्त युवा-विकसित भारत की थीम पर हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपनिदेशक माहे आलम और विशिष्ट अतिथि जीएफ कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष पुनीत मनीषी ने किया।

प्रतियोगिता में 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद और ऊंची कूद की स्पर्धाएं हुईं। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल के मुकाबले भी कराए गए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर हर्ष पांडेय, शैलेंद्र सिंह, अंकित वर्मा, अंकित कुमार, करण शर्मा व देवेश कुमार मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X