रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:सड़क हादसे रोकने के प्रशासनिक दावे बेअसर, ब्लैक स्पॉट पर नहीं थम रहीं मौतें – Administrative Claims To Curb Road Accidents Prove Ineffective; Deaths Continue At ‘black Spots’

November 22, 2026


कुरुक्षेत्र। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और ब्लैक स्पॉट खत्म करने के प्रशासनिक दावों के बावजूद सड़कों पर हादसे नहीं थम रहे हैं। राज्य राजमार्गों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक लगातार लोग जान गंवा रहे हैं। जिले में कई ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं, जहां एक से अधिक हादसों में कई-कई लोगों की मौत हो चुकी है।

कहीं वाहन चालकों की लापरवाही तो कहीं सड़क सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की कमी हादसों का कारण बन रही है। अब धुंध का मौसम शुरू होने के साथ राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है।

सड़कों पर गड्ढे, सफेद पट्टियों का गायब होना, मोड़ों पर संकेतकों की कमी, टूटी रेलिंग और पुलिया के साथ डिवाइडर की क्षतिग्रस्त हालत भी हादसों का खतरा बढ़ा रही है। कई जगह पेड़-पौधों और घास के बीच संकेतक छिपे होने से वाहन चालकों को रास्ते की स्थिति का समय रहते पता नहीं चल पाता।

एक किलोमीटर में दो हादसों ने ली 11 जानें : कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर गांव पिंडारसी से आगे एक किलोमीटर के दायरे में पिछले एक साल में हुए दो हादसों में 11 लोगों की जान जा चुकी है। 29 सितंबर 2025 को हुए हादसे में यमुनानगर के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 24 सितंबर 2026 को हुए दूसरे हादसे में छह लोगों की जान चली गई। इन हादसों के बावजूद यहां ब्रेकर नहीं बन पाए। हालांकि, हेल्पलाइन नंबर के बोर्ड लगाए गए हैं।

नेशनल हाईवे 44 पर हुए हादसे : 2023 में 87, 2024 में 95, 2026 में पिछले माह तक 60 हादसे हुए। ग्रामीण सड़कों पर 2023 में 125 हादसे, 2024 में 85 हादसे, 2025 में 139 हादसे व 2026 में पिछले माह तक 45 हादसे हो चुके हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X