रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए दिया नशामुक्त पंजाब का संदेश – Students Conveyed The Message Of A Drug-free Punjab Through Colors

November 22, 2026


जीरकपुर। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवा पीढ़ी को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस और पुकार-द वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी एनजीओ की ओर से बलटाना के हरमिलाप नगर में ओपन ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई। ”युद्ध नशेयां विरुद्ध” अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी चित्रकारी के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त पंजाब का संदेश दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौ विद्यार्थियों की पेंटिंग का चयन कर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम एएसपी जीरकपुर आईपीएस गजलप्रीत कौर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। पुकार एनजीओ की संस्थापक एवं अध्यक्ष शिवानी रैना ने बच्चों की भागीदारी की सराहना की। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी मलकीत सिंह, पार्षद राजन पांडे, पुकार टीम के विशाल, हरनूर और चेतन, स्वच्छ भारत मिशन के प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह, तरसेम और गुरसेवक सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नशामुक्त पंजाब के निर्माण में सामूहिक योगदान देने का संकल्प लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X