Mohali News:फिट इंडिया का शतक, देशभर में साइकिल रैलियों से गूंजेगा फिटनेस संदेश – ‘fit India’ Hits A Century: Fitness Message To Resonate Through Cycle Rallies Nationwide
डेढ़ लाख स्वयंसेवक नशामुक्त भारत की शपथ लेकर जगाएंगे जागरूकता
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जीरकपुर। फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें ‘संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन 29 नवंबर को देशभर में किया जाएगा। इसके तहत 100 प्रमुख स्थानों पर एक साथ साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी इसका प्रमुख केंद्र होगी। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के रीजनल सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
साई के क्षेत्रीय निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम सुबह छह बजे शुरू होगा। प्रतिभागियों को 5:30 बजे तक पहुंचना होगा। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से मुख्य आयोजन का नेतृत्व करेंगे। पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 12 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। देशभर में डेढ़ लाख से अधिक माई भारत स्वयंसेवक नशामुक्त भारत की शपथ लेंगे।
दिसंबर 2014 में शुरू हुई इस पहल की थीम ‘पेडलिंग टुवर्ड्स इंडियाज ओलंपिक ड्रीम’ रखी गई है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में साइकिल रैली के साथ फिटनेस गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खिलाड़ियों से संवाद भी होगा। इसका उद्देश्य फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
