रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बदायूं:हमले में घायल मंडी समिति के सुरक्षा गार्ड की इलाज के दौरान मौत, चेकिंग के दौरान सचल दल पर हुआ था हमला – Mandi Samiti Security Guard Dies During Treatment Who Injured In Attack
बदायूं

बदायूं:हमले में घायल मंडी समिति के सुरक्षा गार्ड की इलाज के दौरान मौत, चेकिंग के दौरान सचल दल पर हुआ था हमला – Mandi Samiti Security Guard Dies During Treatment Who Injured In Attack

November 22, 2026


Mandi Samiti security guard dies during treatment who injured in attack

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के मंडी समिति की सचल दल पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। 19 नवंबर की रात मिर्च लदे वाहन की चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इसमें राकेश के सिर में गंभीर चोट आई थी। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मंडी समिति के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

मंडी समिति उझानी के सचिव रिंकूलाल कश्यप की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक, 19 नवंबर की रात करीब आठ बजे मंडी निरीक्षक एवं सचल दल प्रभारी सतेंद्र कुमार गौतम अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अंबेडकर चौराहे पर करीब 30 क्विंटल मिर्च लदे वाहन (यूपी-24एटी-8308) को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X