गाजियाबाद:गुलमोहर ग्रीन्स में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, दो टावर जमींदोज करने के आदेश; अब जीडीए पर नजर – High Court Orders Demolition Of Two Towers Built Illegally At Gulmohar Greens In Ghaziabad

इलाहाबाद हाईकोर्ट
October 29, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट
गाजियाबाद के साहिबाबाद में मोहन नगर स्थित गुलमोहर ग्रीन्स सोसायटी में बिल्डर द्वारा तीसरी बार कंपाउंडिंग कराने के बाद बनाए गए दो टावर, हाईकोर्ट के फैसले के बाद गिराए जाएंगे। स्थानीय निवासी पिछले 11 वर्षों से कोर्ट में इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। अब फैसला आने के बाद सोसायटी के लोगों की निगाहें अब कोर्ट फैसले के बाद जीडीए की कार्रवाई पर अटकी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित गुलमोहर ग्रीन्स आवासीय सोसायटी में अवैध निर्माण पर सख्त रुख अपनाते हुए टावर नंबर 27 और 28 को पूरी तरह जमींदोज करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही टावर संख्या 16, 17, 18 और 19 की 9वीं और 10वीं मंजिल को भी ढहाने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2015 में एओए अध्यक्ष रहे निश्चल त्यागी ने पहली बार बिल्डर के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
निश्चल त्यागी का कहना है कि कोर्ट में मामला होने के बावजूद बिल्डर जीडीए से कंपाउंडिंग कराता रहा और यहां अलग-अलग निर्माण करता रहा। सोसायटी के लोगों ने न्यायालय के आदेश के प्रति अपना सम्मान और विश्वास जताया है। लोगों ने कहा कि यह फैसला बिल्डर के साथ ही शासन-प्रशासन के लिए नजीर साबित होगा और दूसरी सोसायटियों में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ सुनवाई आसान हो सकेगी।
साल 2005 में शुरू हुआ प्रोजेक्ट आज तक भी अधूरा
अपने 95 पन्नों के विस्तृत आदेश में कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट वर्ष 2005 में शुरू हुआ था। 20 साल बीत जाने के बाद भी यह पूरा नहीं हुआ। यूपी अपार्टमेंट एक्ट 2010 के तहत कंप्लीशन सर्टिफिकेट हासिल करने की प्राथमिक जिम्मेदारी प्रमोटर की थी, जिसका उसने पालन नहीं किया। कोर्ट ने अपने आदेश में इस पूरे मामले में जीडीए और पुलिस प्रशासन जिनके समक्ष सोसायटी की शिकायतें अनसुनी कर दी गई, निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।
November 13, 2026
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित लोहिया नगर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सुबह सांस लेने में परेशानी होने पर साथी मजदूर उसे उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल संजयनगर पहुंचने […]
November 13, 2026
गाजियाबाद। दीवान क्रिकेट ग्राउंड नंदग्राम में सीसीडीपीएस प्रीमियर लीग सीजन-1 का आयोजन हुआ। इसमें सीसीडीपीएस वारियर्स ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सीसीडीपीएस राइडर्स को 49 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीसीडीपीएस वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सीसीडीपीएस राइडर्स की […]
November 13, 2026
गाजियाबाद। दीपावली के बाद बढ़े प्रदूषण के बीच मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से सुबह […]
